जय गणेश जय गणेश आरती (Jai Ganesh Jai Ganesh Aarti)

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा



एकदंत, दयावंत, चार भुजा धारी

माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी

पान चढ़े, फूल चढ़े, और चढ़े मेवा

लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा


अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया

सूर श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा


दीनन की लाज रखो, शंभु सुतवारी

कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा

Comments

Popular posts from this blog

हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa)

शिव तांडव स्तोत्रम् (Shiva Tandava Stotram)